बॉलीवुड की नवोदित लेकिन लोकप्रिय अभिनेत्री श्रद्धा कपूर तेजी से बॉलीवुड में मजबूती से अपने पैर जमाने में जुटी हैं। इतना ही नही श्रद्धा अपनी कड़ी मेहनत की आदत के लिए भी जानी जाती है। वहीं अगर बात की जाए कि श्रद्धा किस गाड़ी में सवारी करना पसंद करती हैं तो उनकी शानदार कार है मर्सिडीज़ एमएल जो उन्होंने खुद को गिफ्ट की थी वहीं उन्होंने बाद में अपने माता-पिता की पसंद की मिनी कूपर भी खरीदी।
यह याद दिलाने की जरूरत नहीं है कि आलिया भट्ट मुँह में चांदी की चम्मच लेकर पैदा हुई हैं। अगर उनके जीवन में शानदार चीजों की बात की जाए तो उनकी कमी नही होगी। वहीं इंडस्ट्री के फ़िल्मी दिग्गजों के घर जन्मी आलिया के पास महंगी गाड़ियों की भी कतार है। लेकिन अगर आलिया की व्यक्तिगत तौर पर कार की बात की जाए तो उन्होंने अपने खुद के लिए ग्रे कलर की ऑडी क्यू 6 और ब्लैक कलर की ऑडी क्यू 7 खरीदी है। यह आलिया की खुद की मेहनत से खरीदी गई कारें हैं।
इसमें कोई शक नही है कि गायिका और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा शानदार गाड़ियों की शौक़ीन हैं। प्रियंका चोपड़ा के पास लगभग 2 करोड़ रूपये वाली रॉल्स रॉयस कार है, और साथ ही प्रियंका एक मात्र ऐसी अभिनेत्री हैं जो इंडस्ट्री में इसकी मालकिन हैं। इसके अलावा भी प्रियंका ने हाल ही में गुलाबी रंग की हार्ले डेविडसन मोटरबाइक खरीदी है। इसके अलावा प्रियंका के पास पॉर्श केयेन, मर्सिडीज बेंज ई क्लास और एक बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज की कारें भी हैं।
अब जब इंडस्ट्री की शानदार कारों की मालकिन अभिनेत्रियों की बात चल ही रही है तो अगर इनमें अक्षय कुमार की पत्नी और पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना का ज़िक्र ना हो ऐसा कैसे हो सकता है। ट्विंकल कुमार देश के उन शानदार गाड़ी धारकों में शामिल हैं जिनके पास बेंटले कर है। और यह गाड़ी उन्हें उनके जन्मदिन पर उनके पतिदेव ने गिफ्ट की थी।
Popular Slideshows
-
देशभक्ति गीतों में सबसे शानदार हैं ये 10 गीत
-
FHM की सबसे सेक्सी हसीनाएं
-
बॉलीवुड के हसीन नए चेहरे
-
विवादों की बेताज मल्लिकाएं
-
रुपहले पर्दे की बांग्ला सुंदरिया
-
सेक्सी सनी के बारे में कुछ खास बातें
-
'देसी गर्ल' के मॉडर्न अवतार
-
बोल्ड दृश्यों से भरपूर 'हेट स्टोरी 2'
-
भारत में बैन 10 फ़िल्में
-
कौन होगी दिल है की मानता नहीं रीमेक की मुख्य अदाकारा?
-
छोटे पर्दे की सबसे खूबसूरत और हॉट अभिनेत्रियां











