हालाँकि माना तो यही जा रहा है कि रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ एक दूसरे के साथ लिव इन रिलेशन शिप में रह रहे हैं। लेकिन अगर दूसरी खबरों पर भी गौर किया जाए तो कहा तो यह भी जा रहा है कि दोनों को ऋषि और नीतू कपूर की तरफ से शादी की आज्ञा मिल गई है और इसके बाद दोनों ने सगाई कर ली है। और दोनों इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय शाहिद कपूर ने भी अब अपनी डेटिंग और शादी की खबरों पर मुहर लगा दी है और कहा है कि वह इसी साल दिसंबर में शादी करने जा रहे हैं। वहीं उन्होंने मीडिया से यह प्रार्थना भी की है कि वह कृपया उनकी प्राइवेसी का ख्याल रखें और उनकी होने वाली पत्नी नहीं चाहती कि वह अभी लाइम लाइट में आकर अपनी व्यक्तिगत जिंदगी को उजागर करे।
इन दिनों बॉलीवुड की सबसे ताजातरीन और चर्चित जोड़ी है विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की। दोनों को देखकर आसानी से कहा जा सकता है कि दोनों एक दूसरे के साथ काफी गहरे रिश्ते में बंध चुके हैं। वहीं विराट के अनुष्का के लिए खुले तौर पर प्रेम उजागर करने के बाद तो यह भी दावे किये जा रहे हैं कि दोनों इसी साल के अंत तक शादी कर लेंगे। वहीं एक और खबर ये भी है कि दोनों ने अब अपने लिए एक साथ एक अपार्टमेंट भी खरीद लिया है।
Popular Slideshows
-
देशभक्ति गीतों में सबसे शानदार हैं ये 10 गीत
-
FHM की सबसे सेक्सी हसीनाएं
-
बॉलीवुड के हसीन नए चेहरे
-
विवादों की बेताज मल्लिकाएं
-
रुपहले पर्दे की बांग्ला सुंदरिया
-
सेक्सी सनी के बारे में कुछ खास बातें
-
'देसी गर्ल' के मॉडर्न अवतार
-
बोल्ड दृश्यों से भरपूर 'हेट स्टोरी 2'
-
भारत में बैन 10 फ़िल्में
-
कौन होगी दिल है की मानता नहीं रीमेक की मुख्य अदाकारा?
-
छोटे पर्दे की सबसे खूबसूरत और हॉट अभिनेत्रियां











