आज के जिन सुपरस्टारों को हम चमक-दमक और चकाचौंध भरी जिंदगी जीते हुए देखते हैं एक समय पर यही सुपरस्टार आम आदमियों की भीड़ में शामिल हुआ करते थे। वह भी आम आदमियों की तरह सड़क पर सोते थे या किसी कैमिस्ट की दुकान में एक असिस्टेंट के तौर पर काम किया करते थे। चलिए बॉलीवुड उन सुपरस्टारों पर नजर डालते हैं जिन्होंने कड़ी मेहनत से फर्श से अर्श का रास्ता तैयार।
आज नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अभिनय का लोहा सलमान और अमिताभ जैसे कलाकार भी मान रहे हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के इस प्रतिभाशाली अभिनेता ने मुंबई में आकर पहले एक कैमिस्ट की दुकान में एक असिस्टेंट की नौकरी से शुरुआत की थी। धीरे-धीरे थियेटर और फिर अभिनय में कदम रखें वाले नवाजुद्दीन के जूनून ने उन्हें फर्श से अर्श पर लाकर खड़ा कर दिया।
मेगास्टार अमिताभ बच्चन की कहानी भी कुछ ज्यादा अलग और अमीर नहीं है। अमिताभ ने अपने करियर की शुरुआत में बहुत सी तोड़ कर रख देने वाली असफलताओं का सामना किया है। आज बिग बी के नाम से प्रसिद्द अमिताभ बच्चन एक वक्त पर गलियों में बिना जेब में पैसे और सर पर छत के सोये हैं। लेकिन आज वह 1200 करोड़ की कमाई करने वाले अभिनेता हैं।
रजनीकांत को दक्षिण में भगवान की तरह पूजा जाता है। लोगो ने उनके नाम का मंडिर तक बनाया है। लेकिन आज के इस सुपरस्टार ने अपनी जीविका चलाने के लिए एक कूली से लेकर बस कंडक्टर के तौर पर भी काम किया है। लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत से आज जो मुकाम बनाया है वह सबके सामने है। आज उनकी कमाई 300 करोड़ की है।
Popular Slideshows
-
देशभक्ति गीतों में सबसे शानदार हैं ये 10 गीत
-
FHM की सबसे सेक्सी हसीनाएं
-
बॉलीवुड के हसीन नए चेहरे
-
विवादों की बेताज मल्लिकाएं
-
रुपहले पर्दे की बांग्ला सुंदरिया
-
सेक्सी सनी के बारे में कुछ खास बातें
-
'देसी गर्ल' के मॉडर्न अवतार
-
बोल्ड दृश्यों से भरपूर 'हेट स्टोरी 2'
-
भारत में बैन 10 फ़िल्में
-
कौन होगी दिल है की मानता नहीं रीमेक की मुख्य अदाकारा?
-
छोटे पर्दे की सबसे खूबसूरत और हॉट अभिनेत्रियां











