फिल्म स्टार्स के लिए लाइम लाइट में बने रहना बहुत जरुरी होता है फिर चाहे वह गलत कारणों से हो या अच्छे कारणों से। इन दिनों जिस स्टार को लेकर चर्चा है वह है मिक्का सिंह। मीका ने हाल ही में एक डॉकटर को इसलिए थप्पड़ जड़ दिया क्योंकि वह मीका की बात नही सुन रहा था। लेकिन यह अकेली ऐसी खबर नहीं है जिसे सुनकर कोई चौंक गया हो। चलिए फिल्मस्टार्स की कुछ ऐसी ही और खबरों पर नजर डालतें हैं।
अगर विवादों में सबसे ऊपर नाम लिया जाए तो वह दबंग सुपरस्टार सलमान खान के अलावा भला और कौन हो सकता है। वह रोज किसी न किसी नए विवाद को लेकर चर्चा में रहते हैं। सलमान खान की सबसे हालिया खबर है कि उन्होंने पिछले साल नवंबर में अपने बॉडीगार्ड के साथ मिलकर फ्लाइट में एक सामाजिक कार्यकर्ता रवींद्र द्विवेदी के साथ दुरव्यव्हार और मारपीट की थी।
इस मामले में भला किंग खान शाहरुख़ कैसे पीछे रह सकते हैं। मई 2012 के आईपीएल मैच के दौरान मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाहरुख़ जब एक सुरक्षाकर्मी के साथ बुरी तरह से बहस में कूद पड़े थे उसके बाद उनकी खूब आलोचना हुई थी। यहाँ तक कि इसके बाद सलमान खान के स्टेडियम में जाने पर भी प्रतिबन्ध लगा दिया गया था।
अरे भला हम इस सूची की सबसे हास्यास्पद घटना कैसे भूल सकते हैं। हाल ही में जब आदित्य पंचोली ने एक नाइटक्लब में एक बाउंसर और डीजे के साथ जमकर बदतमीजी की थी। बदतमीजी तो बदतमीजी गिरफ़्तारी के बाद उन्होंने अदालत में जो एंटरटेनिंग माहौल बनाया था उसे तो वहां सभी देखते के देखते रह गए थे।
ऐसा ही एक किस्सा सैफ अली खान से भी जुड़ा है जिसमें उनके खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के एक व्यवसायी इकबाल मीर शर्मा ने सैफ द्वारा उन पर हमला करने का आरोप लगाया था। मीर शर्मा अपने ससुर के साथ उसी लक्जरी होटल में मौजूद थे जिसमें सैफ अली खान अपने दोस्तों और बेगम साहिबा के साथ डिनर करने गए थे। इसके बाद सैफ ने अपनी सफाई में कहा था कि वह आदमी उनकी बेगम और दोस्तों को परेशान कर रहा था।
Popular Slideshows
-
देशभक्ति गीतों में सबसे शानदार हैं ये 10 गीत
-
FHM की सबसे सेक्सी हसीनाएं
-
बॉलीवुड के हसीन नए चेहरे
-
विवादों की बेताज मल्लिकाएं
-
रुपहले पर्दे की बांग्ला सुंदरिया
-
सेक्सी सनी के बारे में कुछ खास बातें
-
'देसी गर्ल' के मॉडर्न अवतार
-
बोल्ड दृश्यों से भरपूर 'हेट स्टोरी 2'
-
भारत में बैन 10 फ़िल्में
-
कौन होगी दिल है की मानता नहीं रीमेक की मुख्य अदाकारा?
-
छोटे पर्दे की सबसे खूबसूरत और हॉट अभिनेत्रियां











