बॉलीवुड स्टार्स अपने स्टारडम के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इसी स्टारडम के साथ आती हैं चुनौतियाँ। जो जितना लोकप्रिय होता है उसके लिए एक मुश्किल या चुनौती उतनी ही बढ़ जाती है। क्योंकि वह मुद्दा सिर्फ उनके व्यक्तिगत जीवन तक नहीं रहता बल्कि पब्लिक में विस्तृत हो जाता है। चलिए बॉलीवुड की उन सेलेब्रिटीज़ पर नजर डालते हैं जो अभी तक क़ानूनी तौर पर संघर्षों से जूझ चुके हैं, या जूझ रहे हैं।
संजय दत्त आज जेल में सजा काट रहे हैं। संजय दत्त जिन्हें अवैध हथियार रखने के जुर्म में 2013 में पांच सालों की सजा सुनाई गई थी। संजू बाबा 1993 में हुए आतंकवादी हमलों के तुरंत बाद उनके पास 99 एमएम पिस्टल और एक एके 56 राइफल पाई गई थी। इसके बाद उन्हें टाडा (टेररिस्ट और विघटनकारी घटनाएँ अधिनियम) के तहत गिरफ्तार किया गया था।
विवादों के मामले में शाहरुख़ खान भी काफी आगे हैं। शाहरुख़ खान वानखेड़े स्टेडियम में एक सुरक्षाकर्मी से उलझ गए थे और उसके बाद वह मुद्दा काफी बढ़ गया था। शाहरुख़ खान पर सुरक्षाकर्मी के साथ गाली-गलौज करने और थप्पड़ मारने का आरोप था। इसके बाद उन्हें पांच सालों के लिए स्टेडियम जाने से रोक दिया गया था।
मोनिका बेदी महज एक अभिनेत्री के तौर पर ही नहीं जानी जाती, ब्लकि उनकी एक और पहचान और भी है और वह है अंडरवर्ल्ड डॉन अबु सलेम की गर्लफ्रेंड के तौर पर। मोनिका बेदी जाली दस्तावेजों के साथ पुर्तगाल में प्रवेश करने की कोशिश की दोषी हैं। सजा भुगतने के बाद उन्हें दोबारा से अपना करियर स्टार्ट करने का मौका देते हुए भारत भेज दिया गया था।
मस्तमौला गोविंदा वैसे तो ऐसे विवादों से दूर ही रहने वालों में से हैं, लेकिन फिर भी वह एक बार ऐसे विवाद में पड़ चुके हैं। गोविंदा ने 2008 में एक व्यक्ति संतोष राय को थप्पड़ जड़ दिया था जो उनकी फिल्म 'हनी है तो मनी है' के शूटिंग सेट पर पहुंच गया था। हालाँकि ज्यादा समय न तो गोविंदा का वह विवाद और न ही वह फ़िल्मी किसी को याद रही।
Popular Slideshows
-
देशभक्ति गीतों में सबसे शानदार हैं ये 10 गीत
-
FHM की सबसे सेक्सी हसीनाएं
-
बॉलीवुड के हसीन नए चेहरे
-
विवादों की बेताज मल्लिकाएं
-
रुपहले पर्दे की बांग्ला सुंदरिया
-
सेक्सी सनी के बारे में कुछ खास बातें
-
'देसी गर्ल' के मॉडर्न अवतार
-
बोल्ड दृश्यों से भरपूर 'हेट स्टोरी 2'
-
भारत में बैन 10 फ़िल्में
-
कौन होगी दिल है की मानता नहीं रीमेक की मुख्य अदाकारा?
-
छोटे पर्दे की सबसे खूबसूरत और हॉट अभिनेत्रियां











