साल 2019 अब तक फिल्मों के मामले में बॉलीवुड के लिए मिला जुला रहा है, कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त प्रदर्शन किया और दमदार कमाई कर के कई बॉक्स ऑफ़िस रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए तो कुछ फिल्में ऐसी भी निकली जिनके बड़े - बड़े बजट थे और रिलीज़ भी बहुत शोरगुल के साथ हुई लेकिन बॉक्स ऑफ़िस पर फिसड्डी साबित हुई और मेकर्स अपने हाथ मलते रह गए, कौन सी हैं 2019 की वो फ़िल्में आईये जानते हैं:
बॉलीवुड में इस साल करण जोहर द्वारा निर्देशित, अलिया भट्ट, वरुण धवन, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, माधुरी दिक्षित और आदित्य रॉय कपूर स्टारर 'कलंक' से बड़ा कलंक नहीं लगा. 150 करोड़ के विशाल बजट पे बनी कलंक ने वरुण धवन के करियर के लगातार हिट फ़िल्में देने के रिकॉर्ड पर कलंक लगा दिया और जिसने इसे देखा उनको समझ नहीं आया की करण जोहर ने 150 करोड़ इस फिल्म पर लगाने से बेहतर दान क्यूँ नहीं कर दिए.
कंगना रानौत स्टारर मणिकर्णिका भी बहुत शोर शराबे के साथ रिलीज़ हुई थी, ये शोर शराबा फिल्म का नहीं बल्कि फिल्म के डायरेक्टर राधा कृष्णा और कंगना के बीच हुए बवाल का था जिसके बाद डायरेक्टर ने फिल्म छोड़ दी और कई सीन्स कंगना ने फिर डायरेक्ट किये जिसके लिए 20 करोड़ का अतरिक्त बजट भी लगा और टोटल बजट 125 करोड़ पहुँच गया, फिल्म अपना बजट रिकवर नहीं कर पायी और 94 करोड़ पर इसकी डोमेस्टिक कलेक्शन सिमट गयी.
शेली चोपडा के निर्देशन में बनी सोनम कपूर, राजकुमार राव, अनिल कपूर, जूही चावला स्टारर फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' को देख कर दर्शकों को अच्छा नहीं लगा, बढ़िया स्टारकास्ट और म्यूजिक होने के बावजूद फिल्म अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पायी और वो फिल्म के कलेक्शन में दिख गया, 35 करोड़ के बजट पर बनी ये फिल्म 19 करोड़ पर ही सिमट के रह गयी.
तापसी पन्नू की फिल्म गेम ओवर की गेम बॉक्स ऑफिस पर बहुत जल्दी ओवर हो गयी थी. आश्विन सर्वानन के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ हुई थी, फिल्म को क्रिटिक्स ने सराहा लेकिन ऑडियंस को थिएटर तक लाने के लिए इतना काफी नहीं था. तापसी को भी उनके किरदार के लिए तारीफ मिली मगर 22 करोड़ के बजट पर फिल्म सिर्फ 11 करोड़ की कमा पायी.
Popular Slideshows
-
देशभक्ति गीतों में सबसे शानदार हैं ये 10 गीत
-
FHM की सबसे सेक्सी हसीनाएं
-
बॉलीवुड के हसीन नए चेहरे
-
विवादों की बेताज मल्लिकाएं
-
रुपहले पर्दे की बांग्ला सुंदरिया
-
सेक्सी सनी के बारे में कुछ खास बातें
-
'देसी गर्ल' के मॉडर्न अवतार
-
बोल्ड दृश्यों से भरपूर 'हेट स्टोरी 2'
-
भारत में बैन 10 फ़िल्में
-
कौन होगी दिल है की मानता नहीं रीमेक की मुख्य अदाकारा?
-
छोटे पर्दे की सबसे खूबसूरत और हॉट अभिनेत्रियां











