भारतीय ओटीटी उद्योग लॉकडाउन के दौरान एक से बढ़ कर वेब रिलीज दर्शकों के लिए लेकर आ रहा है। फिर वह ड्रामा हो, एक्शन हो, रोमांस हो या कॉमेडी हो, इस समय लोगों को बस वही पसंद आ रहा है और सभी OTT प्लेटफॉर्म यही सब लेकर आ रहे हैं। आज हम आपके सामने लॉकडाउन के समय के बेहतरीन शो पेश करेगें जिन्होंने दर्शकों को अपनी सीट से हिलने नहीं दिया और टीवी स्क्रीन से चिपके रहने के लिए मजबूर कर दिया।
यह हाल ही में जारी हॉटस्टार प्रदर्शित एक जबरदस्त वेब सीरीज़ है जिसमे सुष्मिता सेन के साथ चंद्रचूर सिंह ने भी शानदार भूमिका निभाई हैं। एक गृहिणी और बिंदास मां की भूमिका निभाते हुए, सीरीज़ की कहानी आर्या (सुष्मिता) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे उसके परिवार द्वारा चलाए जा रहे मादक पदार्थों के व्यापार में सहयोग करने के लिए मजबूर किया जाता है। इसका प्रत्येक एपिसोड आपको भरपूर थ्रिल देने वाला है और आपका खूब मनोरंजन करने वाला है।
वर्ष की सर्वश्रेष्ठ भारतीय वेब सीरीज के लिए एक मजबूत दावेदार पाताललोक एक जबरदस्त क्राइम थ्रिलर है। अमेज़न प्राइम वीडियो की सीरीज को लोगों ने काफी पसंद किया है । इंस्पेक्टर हाथीराम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता जयदीप अहलावत को घर भी इसी नाम से पुकारने लगे हैं। इसके अलावा नीरज कबी और अभिषेक बनर्जी द्वारा निभाए गए किरदारों ने दर्शकों का अच्छा मनोरंजन किया है।
ZEE5 ओरिजिनल द्वारा प्रदर्शित यह वेब सीरीज सबसे भयावह व्यक्तियों को न्याय दिलाता है, भले ही वह एक बड़ा पुलिस ऑफिसर या राजनेता हो। इस शो ने अपने हाई वोल्टेज सस्पेंस ड्रामा के कारण दर्शकों को अंत तक अपनी जगह से हिलने नहीं दिया । कोलकाता के बाजार पर आधारित इस सीरीज में कौशिक सेन, दिब्येंदु भट्टाचार्य, और सौरासेनी मैत्रा जैसे अद्भुत बंगाली कलाकारों ने जबरदस्त किरदार निभाया है।
यह वेब सीरीज एक क्राइम-थ्रिलर है जो 1980 के दशक में पूर्वांचल, उत्तर प्रदेश के वास्तविक जीवन की घटनाओं पर आधारित है। इस वेब सीरीज के द्वारा लोगों को भरपूर एंटरटेन करने के लिए बॉलीवुड और टेलीविजन स्टारकास्ट जैसे कि निकितिन धीर, क्रांति प्रकाश झा, सुंदर सौंदर्या शर्मा जैसे कलाकारों का बखूबी उपयोग किया गया है।
असुर 2020 की क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज़ है, जो सीरियल किलिंग के इर्द-गिर्द घूमती है। यह वाराणसी के रहस्यमय शहर की पृष्ठभूमि पर आधारित है। दर्शकों को इसकी मनोवैज्ञानिक और सस्पेंस थ्रिलर कहानी पसंद आई है । ओनी सेन द्वारा निर्देशित और तनवीर बुकवाला द्वारा निर्मित यह सीरीज 2 मार्च 2020 को वूट ऐप पर रिलीज की गई थी।
Popular Slideshows
-
देशभक्ति गीतों में सबसे शानदार हैं ये 10 गीत
-
FHM की सबसे सेक्सी हसीनाएं
-
बॉलीवुड के हसीन नए चेहरे
-
विवादों की बेताज मल्लिकाएं
-
रुपहले पर्दे की बांग्ला सुंदरिया
-
सेक्सी सनी के बारे में कुछ खास बातें
-
'देसी गर्ल' के मॉडर्न अवतार
-
बोल्ड दृश्यों से भरपूर 'हेट स्टोरी 2'
-
भारत में बैन 10 फ़िल्में
-
कौन होगी दिल है की मानता नहीं रीमेक की मुख्य अदाकारा?
-
छोटे पर्दे की सबसे खूबसूरत और हॉट अभिनेत्रियां











