बिग बॉस भारत के सबसे लोकप्रिय रियलिटी शोज़ में से एक है, जो प्रतियोगियों के लिए 'सफलता की कुंजी' कहा जा सकता है क्योंकि उनमें से कई लोगों ने मनोरंजन की दुनिया में अच्छी सफलता हासिल की है| उन्ही प्रतियोगियों में से एक असीम रियाज़ ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया और उनके प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर उनके लिए अपने प्यार का इज़हार किया, आइए एक नज़र डालते हैं कुछ अन्य सेलेब्स पर जिन्हें बिग बॉस के बाद काफी मिली लोकप्रीयता|
नोरा एक भारतीय अभिनेत्री, मॉडल, और डांसर है, जो अपने शानदार बेली डांस मूव्स के लिए काफी मशहूर हैं। उन्होंने बिग बॉस 9 में भाग लिया और उसके बाद, उन्होंने 'दिलबर' और 'पछताओगे' जैसे गीतों में अपने शानदार प्रदर्शन से बॉलीवुड में कदम रखा था। नोरा को आखिरी बार रेमो डिसूजा निर्देशित फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3 डी' में देखा गया था।
सना एक भारतीय अभिनेत्री, मॉडल, और डांसर हैं, जो बिग बॉस 6 में नजर आई थीं और इसके बाद उन्होंने 'जय हो' (2014), और 'वजाह तुम हो' (2016) जैसी फिल्मों में अच्छा अभिनय किया है। आने वाले समय में वह, दीपक तिजोरी निर्देशित फिल्म 'टॉम डिक एंड हैरी रिटर्न्स' (2020) में आने वाली हैं, जो एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है।
पारस एक भारतीय मॉडल है जो स्प्लिट्सविला सीजन 5 के विनर रह चुके हैं और बिग बॉस 13 में माहिरा शर्मा के साथ अपने रोमांस को लेकर काफी सुर्खियों में रहे थे| इसके बाद माहिरा के साथ उनका पहला सिंगल ट्रेक 'बारिश' रिलीज हुआ था जो उनके प्रशंसकों द्वारा बेहद पसंद किया गया था। पारस ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ अपना जन्मदिन मनाया है|
माहिरा शर्मा बिग बॉस 13 के सबसे लोकप्रिय प्रतियोगियों में से एक थीं और पारस छाबड़ा के साथ उनकी केमिस्ट्री को लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया था। इसके बाद दोनों माहिरा टोनी कक्कड़ और निखिल डीसूजा द्वारा गाए गए 'बारिश' गाने में नजर आए थे। इस समय यह दोनों लव बर्ड्स अपने नए गाने हैशटैग सोणिये को लेकर काफी सुर्ख़ियों में चल रहे हैं, जिसको हाल ही में रिलीज किया गया था|
पंजाबी अभिनेत्री हिमांशी खुराना ने बिग बॉस 13 में वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी| शो में वह असीम रियाज़ के साथ अपनी केमिस्ट्री को लेकर काफी चर्चाओं में रही थी| हाल ही में आसिम के साथ उनका पहला गीत 'कल्ला सोहना नै' और 'ख्याल राख्या कर' रिलीज़ किया गया था, जिसको लोगों द्वारा काफी पसंद किया है।
शहनाज़ एक भारतीय मॉडल, अभिनेत्री और गायिका हैं, जो मुख्य रूप से पोलीवुड में काम करती हैं इन्हें बिग बॉस 13 में अपने कार्यकाल के बाद काफी लोकप्रियता हांसिल हुई थी। उन्हें शो में अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी केमिस्ट्री के लिए लोगों द्वारा बहुत पसंद किया गया था, इसके बाद शहनाज को कई बड़े प्रोजेक्ट मिले हैं|
सिद्धार्थ शुक्ला एक भारतीय अभिनेता हैं जिन्होंने बिग बॉस 13 में भाग लिया और शो के विजेता बनकर काफी लोकप्रियता हांसिल की थी। अभिनेता, शहनाज़ गिल के साथ अपनी प्यारी भी केमिस्ट्री और असीम रियाज़ के साथ झगड़े को लेकर काफी सुर्ख़ियों में रहे थे। इस शो के बाद उन्हें वीडियो सांग 'भूला दूंगा' में शहनाज़ के साथ देखा गया था |
Popular Slideshows
-
देशभक्ति गीतों में सबसे शानदार हैं ये 10 गीत
-
FHM की सबसे सेक्सी हसीनाएं
-
बॉलीवुड के हसीन नए चेहरे
-
विवादों की बेताज मल्लिकाएं
-
रुपहले पर्दे की बांग्ला सुंदरिया
-
सेक्सी सनी के बारे में कुछ खास बातें
-
'देसी गर्ल' के मॉडर्न अवतार
-
बोल्ड दृश्यों से भरपूर 'हेट स्टोरी 2'
-
भारत में बैन 10 फ़िल्में
-
कौन होगी दिल है की मानता नहीं रीमेक की मुख्य अदाकारा?
-
छोटे पर्दे की सबसे खूबसूरत और हॉट अभिनेत्रियां











