चका-चौंध से भरी बॉलीवुड की दुनिया ऐसी नहीं है जैसी वह दिखती है| ऐसे कई कलाकार हैं जिन्होंने करियर, डिप्रेशन जैसे कई अन्य कारणों के चलते ख़ुदकुशी जैसा बड़ा कदम उठाया| इन दिवंगत कलाकारों की मौत से यह साफ़ होता है की पैसा और नाम महज़ दिखावा होते हैं| तो आइये एक नज़र डालते हैं बॉलीवुड के उन कलाकारों पर जिन्होंने ख़ुदकुशी कर दुनिया से अलविदा कहा|
गुरु दत्त, जो 'कागज़ के फूल', 'बाज़ी' और 'प्यासा' जैसी अपनी श्वेत-श्याम क्लासिक्स के लिए जाने जाते हैं, 10 अक्टूबर 1964 को पेडर रोड में अपने किराए के अपार्टमेंट में अपने बिस्तर पर मृत पाए गए थे। कथित तौर पे वह कुछ समय से शराब और नींद की गोलियों का सेवन भारी मात्र में करते थे और इसी कारण उनकी मृत्यु हुई|
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सेक्स सिंबल सिल्क स्मिता ने 200 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है, जिनमें बॉलीवुड फिल्में भी शामिल थीं| वह 23 सितंबर, 1996 को उनके चेन्नई स्थित घर में मृत पाई गईं। उनकी मौत के पीछे का कारण एक रहस्य है, लेकिन यह कहा गया था कि उसकी मृत्यु लंबे समय तक डिप्रेशन में रहने के कारण हुई थी।
जिया खान ने 13 जुलाई 2013 को अपने बेडरूम में सीलिंग फैन से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उनकी मां का मानना है कि उनकी मौत के पीछे का कारण उनके पूर्व प्रेमी सूरज पंचोली है। जिया खान अपनी लव लाइफ की वजह से इतनी उदास रहने लगी थीं। जिया के लिखे सुसाइड नोट में इस बात का जिक्र किया कि सोराज पंचोली ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी।
Popular Slideshows
-
देशभक्ति गीतों में सबसे शानदार हैं ये 10 गीत
-
FHM की सबसे सेक्सी हसीनाएं
-
बॉलीवुड के हसीन नए चेहरे
-
विवादों की बेताज मल्लिकाएं
-
रुपहले पर्दे की बांग्ला सुंदरिया
-
सेक्सी सनी के बारे में कुछ खास बातें
-
'देसी गर्ल' के मॉडर्न अवतार
-
बोल्ड दृश्यों से भरपूर 'हेट स्टोरी 2'
-
भारत में बैन 10 फ़िल्में
-
कौन होगी दिल है की मानता नहीं रीमेक की मुख्य अदाकारा?
-
छोटे पर्दे की सबसे खूबसूरत और हॉट अभिनेत्रियां











