बॉलीवुड में वैसे तो हर साल अनेक फ़िल्में लोगों के सामने प्रस्तुत की जाती हैं, लेकिन इनमें से कुछ ही ऐसी होती हैं, जिसे दर्शक बार-बार देखना पसंद करते हैं| यह फ़िल्में उनकी फेवरेट लिस्ट से कई सालों बाद भी नहीं हट पाती। आज हम आपको बताने जा रहे हैं बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही सदाबहार हिट फिल्मों के बारे में जो सालों बाद भी दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है और मौका मिलने पर वो आज भी इन्हें एक बार ज़रूर देखते हैं |
राज कपूर की रोमांटिक-ड्रामा फिल्म 'आवारा' ने रिलीज़ होते ही दुनिया भर में तहलका मचा दिया था| यह फिल्म अपराध, रोमांटिक कॉमेडी, और संगीत की मधुर शैलियों के साथ सामाजिक विषयों का मिश्रण है| नरगिस और राज कपूर के बीच एक गहरी अद्भुत प्रेम कहानी को बड़ी ही सहजता से लोगों के सामने प्रस्तुत किया गया है|
देव आनंद और वहीदा रहमान स्टारर रोमांटिक-ड्रामा फिल्म, 1958 के उपन्यास 'द गाइड' पर आधारित है, जिसे आर.के.नारायण ने लिखा था। एस. डी. बर्मन द्वारा संगीत दिए जाने के कारण यह फिल्म हमेशा के लिए यादगार बन गई। यहां तक कि टाइम पत्रिका ने इसे सर्वश्रेष्ठ बॉलीवुड क्लासिक्स फिल्मों की सूची में नंबर चार पर रखा है।
Popular Slideshows
-
देशभक्ति गीतों में सबसे शानदार हैं ये 10 गीत
-
FHM की सबसे सेक्सी हसीनाएं
-
बॉलीवुड के हसीन नए चेहरे
-
विवादों की बेताज मल्लिकाएं
-
रुपहले पर्दे की बांग्ला सुंदरिया
-
सेक्सी सनी के बारे में कुछ खास बातें
-
'देसी गर्ल' के मॉडर्न अवतार
-
बोल्ड दृश्यों से भरपूर 'हेट स्टोरी 2'
-
भारत में बैन 10 फ़िल्में
-
कौन होगी दिल है की मानता नहीं रीमेक की मुख्य अदाकारा?
-
छोटे पर्दे की सबसे खूबसूरत और हॉट अभिनेत्रियां











