कड़ी मेहनत करने वाली महिला मोहित कर लेने वाली होती हैं। जब हम बॉलीवुड की खूबसूरत और आकर्षक महिलाओं के बारे में बात करते हैं, तो बहुत सारी अभिनेत्रियां, गायक और मॉडल आँखों के सामने आ जाती हैं, जिन्होंने मनोरंजन की दुनिया में अपनी खूबसूरती और ग्लैमर से दुनिया भर में अपार सफलता हासिल की है। आज आपके सामने पेश है 2020 की सबसे आकर्षक और मोहित कर देने वाली बॉलीवुड हसीनाओं की सूचि |
खूबसूरत अदाकारा श्रद्धा कपूर को फोर्ब्स एशिया द्वारा 2016 की अंडर 30 सूची में चिन्हित किया था। अब, वह बॉलीवुड की सबसे अधिक कमाई वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। कुछ समय पहले उन्हें फिल्म 'साहो' में साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ देखा गया था। प्रियंका चोपड़ा के बाद, वह इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड की दूसरी सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली अभिनेत्री हैं।
सनी लियोनी को फिल्मों में अपने आइटम गानों से तापमान बढ़ाने के लिए जाना जाता है चाहे वह 'बेबी डॉल' हो या 'पिंक लिप्स', अभिनेत्री कभी भी अपने डांस मूव्स से अपने प्रशंसकों को निराश नहीं करती हैं। एक्टिंग, डांसिंग के अलावा सनी अपने कॉस्मेटिक ब्रांड स्टारस्ट्रक की भी मालिक हैं। उनके प्रयासों और कड़ी मेहनत से उनका नाम बॉलीवुड की सबसे आकर्षक महिलाओं में आता है।
सारा अली खान ने 2018 की फिल्म 'केदारनाथ' और 'सिम्बा' में प्रमुख महिला की भूमिका निभाकर अभिनय में कदम रखा था। दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं और उन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार दिया गया था। वह फोर्ब्स इंडिया के 2019 की सेलिब्रिटी 100 सूची में नज़र आई थी।
दिशा पाटनी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म लोफर (2015) से की थी, बॉलीवुड में खेल बायोपिक एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी (2016) और चीनी एक्शन-कॉमेडी 'कुंग फू योगा' (2017) में अभिनय किया| वह आए दिन और ज्यादा खूबसूरत और आकर्षक होती जा रही हैं, दिशा का इंस्टाग्राम उनकी लोकप्रियता का प्रमाण है।
Popular Slideshows
-
देशभक्ति गीतों में सबसे शानदार हैं ये 10 गीत
-
FHM की सबसे सेक्सी हसीनाएं
-
बॉलीवुड के हसीन नए चेहरे
-
विवादों की बेताज मल्लिकाएं
-
रुपहले पर्दे की बांग्ला सुंदरिया
-
सेक्सी सनी के बारे में कुछ खास बातें
-
'देसी गर्ल' के मॉडर्न अवतार
-
बोल्ड दृश्यों से भरपूर 'हेट स्टोरी 2'
-
भारत में बैन 10 फ़िल्में
-
कौन होगी दिल है की मानता नहीं रीमेक की मुख्य अदाकारा?
-
छोटे पर्दे की सबसे खूबसूरत और हॉट अभिनेत्रियां











