दुनिया की जानी-मानी TIME मैगज़ीन के कवर पर होना निस्संदेह अपार गर्व और प्रतिष्ठा का विषय है। हर साल, TIME दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोगों की एक सूची की घोषणा करता है जिसमें वैश्विक हस्तियों, राजनेताओं, व्यापारियों को कवर पेज पर फीचर करने और अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त करने का मौका मिलता है। लेकिन जब बॉलीवुड की बात होती है तो बहुत ही कम हस्तियां हैं जिन्हें सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल होने का मौका मिलता है। तो चलिए आज हम उन बॉलीवुड अभिनेताओं की सूची पर नज़र डालते हैं जिन्होंने टाइम के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में बनायी अपनी जगह |
2018 में, दीपिका विश्व में टाइम 100 इन्फ्लुएंशियल पीपल लिस्ट में एकमात्र भारतीय अभिनेत्री थीं| उनकी फिल्म 'xXx: Return of Xander Cage' के सह-कलाकार विन डीजल ने मैगज़ीन में उनके लिए एक निबंध भी लिखा था, जिसमें उन्होंने उनका उल्लेख किया था, 'दीपिका इज द बेस्ट अर्थ हैज़ टू ऑफर'।
आयुष्मान खुराना को इस साल कलाकारों की श्रेणी में टाइम पत्रिका की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया गया है| इस सूची में कोरियाई फिल्म निर्माता बोंग जून-हो, अभिनेता माइकल बी जॉर्डन, फ्लेगबैग निर्माता फोबे वालर-ब्रिज, और संगीतकार जेनिफर हडसन और सेलेना गोमेज़ और अन्य शामिल हैं। खैर, आयुष्मान 2020 के पत्रिका सूची में सूचीबद्ध एकमात्र भारतीय अभिनेता हैं।
मिस वर्ल्ड और देश की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक का खिताब पाने के बाद, ऐश्वर्या राय बच्चन 2003 में 'द न्यू फेस ऑफ फिल्म' इस टाइटल के तहत टाइम कवर पर प्रदर्शित होने वाली दूसरी भारतीय बॉलीवुड अभिनेत्री थीं। उस समय, ऐश्वर्या को 'हम दिल दे चुके सनम', 'ताल' और 'देवदास' जैसी हिट फिल्मों के साथ दुनिया भर में अपार लोकप्रियता और प्रशंसक प्राप्त हुए।
एकमात्र भारतीय अभिनेता, जिसने टाइम पत्रिका के कवर पर एक बार नहीं, बल्कि दो बार जगह बनायी है। 2012 में, उन्हें पहली बार 'खान्स क्वेस्ट' शीर्षक के तहत चित्रित किया गया था| दूसरी बार उन्हें 2013 में टाइम पत्रिका की दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची के रूप में चित्रित किया गया था। इसके बाद, आमिर खान ने शो सत्यमेव जयते के लिए जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की।
Popular Slideshows
-
देशभक्ति गीतों में सबसे शानदार हैं ये 10 गीत
-
FHM की सबसे सेक्सी हसीनाएं
-
बॉलीवुड के हसीन नए चेहरे
-
विवादों की बेताज मल्लिकाएं
-
रुपहले पर्दे की बांग्ला सुंदरिया
-
सेक्सी सनी के बारे में कुछ खास बातें
-
'देसी गर्ल' के मॉडर्न अवतार
-
बोल्ड दृश्यों से भरपूर 'हेट स्टोरी 2'
-
भारत में बैन 10 फ़िल्में
-
कौन होगी दिल है की मानता नहीं रीमेक की मुख्य अदाकारा?
-
छोटे पर्दे की सबसे खूबसूरत और हॉट अभिनेत्रियां











