अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लक्ष्मी' से लेकर हंसल मेहता की 'छलांग' और कई वेब सीरिज नवंबर के महीने में रिलीज़ होने वाली हैं। कोई शक नहीं कि इंटरटेनमेंट के लिहाज से यह महीना लोगों को काफी कुछ देने वाला है। नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम वीडियो, हॉटस्टार, वूट, ज़ी 5 जैसे सभी ओटीटी प्लैटफॉर्म पर कई कंटेंट रिलीज़ होने को तैयार है। खास बात है कि इस महीने दर्शक ओटीटी प्लेटफॉर्म के साथ सिनेमाघरों में नई फिल्में देख सकेंगे। बता दें, कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के बाद अब सिनेमाघरों कुछ अनिवार्य गाइडलाइंस के साथ खुल चुके हैं। । आइये नज़र डालते हैं इस महीने रिलीज़ होने वाली कुछ वेब-सीरीज़ और फ़िल्मों पर...
एएलटीबालाजी और ज़ी 5 की बहुप्रतीक्षित वेब सीरिज़, 'बिछु का खेल' अपराध, बदला और राजनीति के विषय पर आधिरत है। इसमें मिर्जापुर से प्रसिद्धि पाने वाले दिव्येंदु शर्मा के साथ, अंशुल चौहान, ज़ीशान चतुरी, मुकुल चड्डा, राजेश शर्मा, सत्यजीत शर्मा और गगन आनंद जैसे कलाकार नज़र आएँगे। यह वेब सीरिज़ 18 नवंबर को एएलटीबालाजी और ज़ी 5 पर रिलीज़ की जाएगी।
लोकप्रिय नाटक 'बालगंज 1990' पर आधारित, अतुल सत्य कौशिक निर्देशित ZEE5 की आगामी सस्पेंस थ्रिलर, इस वेब सीरिज़ में पाओली डैम, अनूप सोनियां और राहुल देव ने प्रमुख भूमिका निभाई है। इसकी कहानी एक रात के आसपास घूमती नज़र आती है, जहां दो प्रेमी 12 साल बाद अजीब परिस्थितियों में एक-दूसरे से मिलते हैं, यह सीरिज़ 20 नवंबर 2020, ZEE5 पर रिलीज़ होगी।
ZEE5 ओरिजिनल क्राइम थ्रिलर सीरीज़ नक्सलबाड़ी नक्सलवाद और उससे लड़ने वाले लोगों पर आधारित है। राजीव खंडेलवाल, टीना दत्ता, श्रीजिता डे, और सत्यदीप मिश्रा अभिनीत, यह वेब सीरिज़ एक एजेंट के इर्द-गिर्द घूमती है जो सच्चाई को उजागर करने के लिए एक गुप्त मिशन करता है। इसे 28 नवंबर को ZEE5 पर स्ट्रीम किया जाएगा!
हंसल मेहता की सामाजिक कॉमेडी 'छलांग' 13 नवंबर को अमेज़न प्राइम पर डिजिटल रिलीज़ के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म में राजकुमार राव, नुसरत भरुचा, सौरभ शुक्ला और मोहम्मद जीशान अय्यूब ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। फिल्म का निर्माण अजय देवगन, लव रंजन, अंकुर गर्ग और भूषण कुमार ने किया है।
नेटफ्लिक्स की डार्क कॉमेडी फिल्म 'लूडो' के साथ, अनुराग बसु अपने डिजिटल निर्देशन की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। 'लूडो' फिल्म की कहानी चार लोगों की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव, आदित्य रॉय कपूर, सान्या मल्होत्रा, फातिमा सना शेख, पंकज त्रिपाठी, रोहित सुरेश सराफ, पजल माने और आशा नेगी जैसे कलाकारों नज़र आने वाले है। यह फिल्म 12 नवंबर, 2020 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी।
बॉबी देओल आश्रम के दूसरे सीज़न 'बाबा निराला' के रूप में वापस आने के लिए तैयार हैं। इसमें बॉबी देओल के अलावा अदिति पोहनकर, दर्शन कुमार, चंदन रॉय सान्याल, अनुप्रिया गोयनका, अधययन सुमन जैसे कलाकार नज़र आएंगें। आश्रम सीरिज़ का दूसरा सीज़न 11 नवंबर 2020 को एमएक्स प्लेयर पर प्रसारित होगा।
एक विशाल विवाद का सामना करने के बाद, अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' को अपना नाम बदलकर सिर्फ 'लक्ष्मी' करना पड़ा। इस फिल्म में किआरा आडवाणी और अक्षय, एक एनआरआई दंपति की भूमिका निभा रहे हैं, जो भारत आते हैं और ससुराल में रहने के दौरान अक्षय कुमार का किरदार भूत बन जाता है|
Popular Slideshows
-
देशभक्ति गीतों में सबसे शानदार हैं ये 10 गीत
-
FHM की सबसे सेक्सी हसीनाएं
-
बॉलीवुड के हसीन नए चेहरे
-
विवादों की बेताज मल्लिकाएं
-
रुपहले पर्दे की बांग्ला सुंदरिया
-
सेक्सी सनी के बारे में कुछ खास बातें
-
'देसी गर्ल' के मॉडर्न अवतार
-
बोल्ड दृश्यों से भरपूर 'हेट स्टोरी 2'
-
भारत में बैन 10 फ़िल्में
-
कौन होगी दिल है की मानता नहीं रीमेक की मुख्य अदाकारा?
-
छोटे पर्दे की सबसे खूबसूरत और हॉट अभिनेत्रियां











