भारतीय किसान हमारे देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं|। पिछले कुछ महीनों से यही किसान लोकसभा में पारित हुए फार्म बिल को लेकर नाखुश हैं और सरकार से इस बिल को वापस लेने की मांग कर रहे हैं| इसी मांग के अंतर्गत अब लाखों किसान दिल्ली कूच कर चुके हैं जिनके साथ सारा देश खड़ा है| बॉलीवुड भी शुरुआत से लेकर अब तक किसानों का किसी न किसी तरकी से समर्थन करता आया है तथा उनकी आवाज़ उठाता आया है| सोशल मीडिया पर भी सितारे जैम कर किसानों का साथ दे रहे हैं तो ऐसे में आइए एक नज़र डालें उन बॉलीवुड फिल्मों पर भी जिन्होंने की किसानों के अधिकारों की बात|
महबूब खान की फिल्म मदर इंडिया सबसे यादगार बॉलीवुड फिल्मों में से एक है जिसमें नरगिस, सुनील दत्त, राजेंद्र कुमार और राज कुमार नज़र आए थे। फिल्म राधा (नरगिस) नाम की एक गरीबी से ग्रस्त गांव की महिला की कहानी है, जो अपने पति की अनुपस्थिति में, अपने बेटों को पालने के लिए संघर्ष करती है।
बिमल रॉय द्वारा निर्देशित दो बीघा ज़मीन रवींद्रनाथ टैगोर की बंगाली कविता 'दुई बीघा जोमी' पर आधारित थी। फिल्म में बलराज साहनी और निरूपा रॉय मुख्य भूमिकाओं में दिखे थे और इसकी कहानी जमींदारी प्रणाली पर केंद्रित है| फिल्म शंभू के जीवन के चारों ओर घूमती है, जो एक गरीब किसान है और अपने कर्जे नहीं चुका पाता है जिस कारण एक जमींदार उसकी ज़मीन जब्त करने की धमकी देता है। शंभू तब पैसे कमाने के लिए कोलकाता में एक रिक्शा चालक के रूप में काम करने लगता है।
नीला मद्हब पंडा की ये फिल्म किसान के जीवन के कड़वे सच को दिखाती है। फिल्म सूखाग्रस्त बुंदेलखंड क्षेत्र और राजस्थान के धौलपुर, और ओडिशा और चंबल क्षेत्र के लुप्त हो रहे गांवों की सच्ची कहानियों पर आधारित है। जलवायु परिवर्तन के विषय पर आधारित ये फिल्म शानदार ढंग से सूखे के दौरान किसानों की स्थितियों को सामने रखती है।
अनुषा रिज़वी की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म पीपली लाइव किसान आत्महत्याओं के विषय और उसके बाद के मीडिया और राजनीतिक गतिविधियों के इर्द-गिर्द घूमती। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, रघुबीर यादव, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, व शालिनी वत्स नज़र आए थे। पीपली लाइव ने किसानों के अधिकारों और उनसे जुड़े ज़रुरी मुद्दों पर कई सवाल उठाए थे।
आशुतोष गोवारिकर की लगान, भारत के औपनिवेशिक ब्रिटिश राज के अंतिम विक्टोरियन काल के दौरान, साल 1890 के दशक में स्थापित थी। फिल्म की कहानी मध्य भारत के एक छोटे से गाँव के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां एक नौजवान, ऊँचे लगान के बोझ और कई वर्षों के सूखे से खुद को बचाने के लिए एक ब्रिटिश सैन्य अधिकारी को क्रिकेट के खेल के लिए चुनौती देता हैं|
Popular Slideshows
-
देशभक्ति गीतों में सबसे शानदार हैं ये 10 गीत
-
FHM की सबसे सेक्सी हसीनाएं
-
बॉलीवुड के हसीन नए चेहरे
-
विवादों की बेताज मल्लिकाएं
-
रुपहले पर्दे की बांग्ला सुंदरिया
-
सेक्सी सनी के बारे में कुछ खास बातें
-
'देसी गर्ल' के मॉडर्न अवतार
-
बोल्ड दृश्यों से भरपूर 'हेट स्टोरी 2'
-
भारत में बैन 10 फ़िल्में
-
कौन होगी दिल है की मानता नहीं रीमेक की मुख्य अदाकारा?
-
छोटे पर्दे की सबसे खूबसूरत और हॉट अभिनेत्रियां











