कोरोनावायरस महामारी और बंद सिनेमाघरों के कारण इस समय बॉलीवुड फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज़ हो रही हैं। कोविड-19 महामारी ने उन लोगों की संख्या में काफी वृद्धि हुई जो डिजिटल प्लेटफार्म पर फिल्म देखना पसंद करते हैं। पिछले छह महीनों में चालीस से अधिक फिल्में डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज़ हो चुकी हैं जिन्होंने ओटीटी की दुनिया में कई रिकॉर्ड भी बनाए हैं| तो आज पेश है 2020 में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर सबसे ज्यादा देखी गई भारतीय फ़िल्में|
ज्योतिका स्टारर तमिल ड्रामा फिल्म, जो एक वकील की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती नज़र आती है| हिंदी भाषी दर्शकों ने भी इसकी अच्छी सराहना की थी, जबकि यह केवल अमेज़न प्राइम पर तेलुगु और तमिल भाषाओं में रिलीज़ हुई थी। यह फिल्म 2020 में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय फिल्मों में दसवें स्थान पर रही।
आरजे बालाजी की तमिल फंतासी-कॉमेडी फिल्म, 'मूकुथी अम्मन' में नयनतारा और बालाजी ने मुख्य भूमिकाएँ निभाई है। फिल्म एक न्यूज एंकर के इर्द-गिर्द घूमती नज़र आती है, जो नयनतारा के साथ मिलकर एक नकली धर्मगुरु को बेनकाब करती है। डिज़नी + हॉटस्टार की यह फिल्म ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्मों में आठवें स्थान पर रही।
इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक होने के नाते, रिलीज़ के कुछ घंटों के भीतर, राघव लॉरेंस की होरर-कॉमेडी फिल्म ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए और डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गई। फिल्म में अक्षय कुमार, किआरा आडवाणी मुख्य भूमिकाओं में नज़र आए थे, यह तमिल फिल्म 'कंचना' का रीमेक थी।
मुकेश छाबड़ा की इस रोमांटिक फिल्म में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी दिखे थे। यह सुशांत सिंह की आखिरी फिल्म थी, 14 जून, 2020 को, उन्होंने अपने बांद्रा के फ्लैट में आत्महत्या कर ली। इस फिल्म के निर्माताओं ने लंबे समय बाद इसको डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर अगस्त महीने में मुफ्त रिलीज़ कर दिया और यह ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गई।
Popular Slideshows
-
देशभक्ति गीतों में सबसे शानदार हैं ये 10 गीत
-
FHM की सबसे सेक्सी हसीनाएं
-
बॉलीवुड के हसीन नए चेहरे
-
विवादों की बेताज मल्लिकाएं
-
रुपहले पर्दे की बांग्ला सुंदरिया
-
सेक्सी सनी के बारे में कुछ खास बातें
-
'देसी गर्ल' के मॉडर्न अवतार
-
बोल्ड दृश्यों से भरपूर 'हेट स्टोरी 2'
-
भारत में बैन 10 फ़िल्में
-
कौन होगी दिल है की मानता नहीं रीमेक की मुख्य अदाकारा?
-
छोटे पर्दे की सबसे खूबसूरत और हॉट अभिनेत्रियां











