Bollywood News


आलोचनाओं ने मैडोना ​को बनाया मोबाइल का आदि

आलोचनाओं ने मैडोना ​को बनाया मोबाइल का आदि
​पॉप स्टार मैडोना को अपने मोबाइल फोन से पल भर के लिए भी दूर रहना गंवारा नहीं। यहां तक कि थियेटर में प्रस्तुति के दौरान भी वह मोबाइल से दूर नहीं रह पाती।

​ मैडोना को अपनी इस लत की वजह से हाल ही में आलोचना का सामना करना पड़ा, जब शनिवार को एक सार्वजनिक थियेटर में मंचन के दौरान ही वह मोबाइल पर किसी को संदेश भेजने में व्यस्त हो गईं।​

​ शो के लेखक और संगीत निर्माता लिन-मैनुएल मिरांडा ने बिना किसी का नाम लिए मशहूर हस्तियों के व्यवहार पर टिप्पणी की।​ मिरांडा ने शनिवार की रात ट्विटर पर लिखा, "आज पहली बार मुझे मंच प्रबंधन वालों से यह कहना पड़ा कि किसी ऐसी मशहूर हस्ती को यहां प्रवेश न दें, जो पूरा वक्त मोबाइल पर संदेशे ही लिखते रहते हैं।"​

​​ हालांकि यह ट्वीट बाद में हटा दी गई थी, लेकिन दर्शकों में मौजूद एक सूत्र ने 'पीपुल डॉट कॉम' को बताया कि वह मैडोना ही थीं, जो मंचन के दौरान पूरा समय मोबाइल पर संदेश लिख रही थीं।​

End of content

No more pages to load