Bollywood News


​​दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला हैं सैंड्रा बुलक

​​दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला हैं सैंड्रा बुलक
​हॉलीवुड अभिनेत्री सैंड्रा बुलक को ​'​पीपुल​' पत्रिका की तरफ से '​वल्र्डज मोस्ट ब्यूटीफुल वुमन​'​ 2015 का खिताब दिया है। बुल​क ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा​, "ऐसा नहीं हो सकता​, क्या समचमुच? यह तो अजीब है। मैंने किसी को भी नहीं बताया है।​"

वेबसाइट ​'​इऑनलाइन डॉट कॉम​'​ के अनुसार, इसकी घोषणा एनबीसी टुडे में की गई।​ ​बुलक से यह पूछे जाने पर कि 50 साल की महिला, जो एक पांच साल के बेटे लुईस ​बुलक की मां भी है, उसके लिए खूबसूरती के क्या मायने हैं?​

​बुलक ने जवाब दिया​, "वास्तविक खूबसूरती शांत होती है। खासकर यहां यह कहने से बचना बेहद मुश्किल है कि ओह मुझे ऐसा दिखना है या वैसा लगना है।​ इसके ​लिए ​आपको एक अच्छा इंसान बनना चाहिए, एक अच्छी मां होना चाहिए, अपने काम और खानपान पर ध्यान देना चाहिए, जिनको ज्यादा ही जल्दी है, उन्हें आगे जाने दीजिए।​"

उन्होंने कहा​, "मुझे वो लोग सबसे ज्यादा खूबसूरत लगते हैं, जो खूबसूरत लगने की कोशिश नहीं करते।​"​

End of content

No more pages to load