Bollywood News


अपने ​जन्मदिन की पार्टी में​ गाना गाते समय लाइन ही भूल गए डॉउने जूनियर?​

अपने ​जन्मदिन की पार्टी में​ गाना गाते समय लाइन ही भूल गए डॉउने जूनियर?​
​हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट डॉउने जूनियर ने अपने जन्मदिन की पार्टी ​से सम्बंधित एक बेहद मनोरंजक घटना का खुलासा किया है। इस महीने 50 के हुए रोबर्ट ने जब मेहमानों के लिए गाना गाया​ तो वह इतने उत्साहित थे कि गाने की पंक्तियाँ ही भूल गए​।

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, फिल्म 'आइरन मैन' के अभिनेता ने पहले रॉक बैंड 'डुरैन डुरैन' और फिर जैज रॉक बैंड 'स्टीले डैन' के साथ गाना गाया।

'द लेट लेट शो' पर रॉबर्ट ने कहा, "यह बड़ी बात थी। मेरे पास दो बैंड थे। मैंने 'डुरैन डुरैन' के साथ और फिर 'स्टीले डैन' के साथ गाना गाया।"

हालांकि, जैसा वह चाह रहे थे, गाना उतना अच्छा नहीं रहा, क्योंकि उनके मन में मंच का डर समाया हुआ था।​ उन्होंने कहा, "मैं शब्द भूल गया क्योंकि मैं 'स्टीले डैन' के साथ मंच साझा करने को लेकर थोड़ा उत्साहित था।"

End of content

No more pages to load