Bollywood News


​​किम ने​ बिकनी में एक बार फिर दिखाई अपनी छरहरी काया

​​किम ने​ बिकनी में एक बार फिर दिखाई अपनी छरहरी काया
​टेलीविजन रियलिटी स्टार किम कर्दशियां ने अपनी छरहरी काया के दर्शन एक तस्वीर के जरिए दिए। यह तस्वीर उनकी आगामी किताब ​​​'​सेल्फिश​'​ में शामिल होगी, जिसका लोकार्पण जल्द होगा।​

​वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, तस्वीर में किम कुछ पौधों के सामने बैठी हुई दिख रही हैं। इसमें उन्होंने अपनी लंबी टांगों, सपाट पेट व शरीर के अन्य भाग का प्रदर्शन किया है।​​​
​​​
​​ किम ने इस तस्वीर के साथ लिखा​, "पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में मेरी नई किताब से मेरी सर्वश्रेष्ठ सेल्फी। मेरी नई किताब ​'​सेल्फिश​'​ का लोकार्पण पांच मई को है।​"

​​ किम अपने प्रशंसकों को किताब के कई पूर्वदर्शन दे चुकी हैं।​ इस माह की शुरुआत में भी 34 वर्षीया किम ने अपने फोटो संग्रह से कई अनदेखी तस्वीरें साझा की थी।

End of content

No more pages to load