हॉलीवुड अभिनेत्री सोफिया वर्गारा अपने प्रेमी जो मैंगेनिएलो को खुश करने के लिए धूमधाम से शादी करना चाहती हैं।
वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, वर्गारा पहले लॉस वेगास में एक छोटे समारोह में शादी करने की बात जो से की थी, लेकिन बाद में उन्होंने यह सोचकर इरादा बदल दिया कि जो की यह पहली शादी होगी।
सोफिया ने वेबसाइट 'न्यूज डॉट कॉम डॉट एयू' को बताया, ''पहले मैंने जो से कहा कि चलो लॉस वेगास चलते है, क्योंकि मैं सादगी से शादी करना चाहती थी। लेकिन फिर मैंने सोचा कि यह शादी धूमधाम से होनी चाहिए, क्योंकि यह जो की पहली शादी है। इसलिए अब हम धूमधाम से शादी करने वाले हैं।"
वर्गारा की यह दूसरी शादी होगी। इससे पहले उन्होंने व्यवसायी निक लोएब से विवाह किया था, लेकिन मई 2014 में उनका अलगाव हो गया। जो (38) के सार्वजनिक रूप से यह स्वीकार करने के बाद कि वह वर्गारा को बेहद पसंद करते हैं, दोनों एक दूसरे के साथ रिश्ते में आए थे।
धूमधाम से जो से शादी करना चाहती हैं सोफिया वर्गारा
Thursday, April 30, 2015 00:30 IST


