Bollywood News


दुनिया की सबसे सेक्सी महिला बनी मिशेल कीगन

​हॉलीवुड अभिनेत्री मिशेल कीगन को दुनिया की सर्वाधिक आकर्षक महिला चुना गया है। यह सर्वे 'एफएचएम' पत्रिका ने कराया है।

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, एफएचएम के वार्षिक सर्वे में मिशेल कीगन शीर्ष पर रहीं। वहीं पिछले साल के सर्वे में विजेता रहीं 'कीपिंग अप विद द कर्दशियन्स' स्टार केंडल जेनर को इस बार दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। वहीं, अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस तीसरे स्थान पर रहीं।​

​ सुपरमॉडल केट अपटन चौथे पायदान पर, जबकि रियलिटी शो 'एक्स फैक्टर' की मेजबान कैरोलिन फ्लैक वर्ष 2012 के 48वें और 2013 के 70वें पायदान से सीधे पांचवें पायदान पर आ गईं।​

​ सर्वेक्षण में गायिका एरियाना ग्रांडे को छठा और 'वुल्फ ऑफ वॉल स्ट्रीट' फिल्म की नायिका मार्गोट रोबी को सातवां स्थान पर मिला।​

​ 'द ऑनली वे इज एसैक्स' स्टार लुसी मैकक्लेनबर्घ आठवें और 'गेम ऑफ थ्रान्स' की नायिका एमिलिया क्लार्क नौवें स्थान पर रहीं। सुपरमॉडल केली ब्रुक को 10वें स्थान से संतोष करना पड़ा। 2005 में वह इस सर्वे की विजेता थीं।

End of content

No more pages to load