Bollywood News


पामेला एंडरसन ने दूसरे पति से भी ले लिया तलाक

पामेला एंडरसन ने दूसरे पति से भी ले लिया तलाक
​हॉलिवुड ऐक्ट्रेस पामेला एंडरसन और उनके व्यवसायी पति रिक सोलोमन का तलाक हो गया है। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, दोनों ने फरवरी में अदालत में तलाक की अर्जी लगाई थी। उनका कहना है कि दोनों एक-दूसरे का अच्छा चाहते हैं और उनकी वजह से उनके परिवारों ने जो शर्मिंदगी या तकलीफें उठाईं उसके लिए माफी भी मांगते हैं।​

​ पामेला और रिक ने एक साझा बयान में कहा, 'चर्चित तलाक कष्टकारी हो सकते हैं। हम हमारी वजह से हमारे परिवारों को पहुंची किसी भी तरह की ठेस व शर्मिंदगी के लिए क्षमा चाहते हैं। हम एक सौहार्द्रपूर्ण समझौते पर पहुंच गए हैं और आगे बढ़ रहे हैं।' पामेला (47) को पूर्व पति टॉमी ली से बेटे ब्रैंडन (18) और डायलन (17) हैं। पामेला ने पिछले महीने पति सोलोमन पर उन्हें बार-बार प्रताड़ित व अपमानित करने का आरोप लगाते हुए कहा था कि इस वजह से वह भावनात्मक रूप से डिप्रेशन में चली गई हैं। दोनों 2007 में परिणय सूत्र में बंधे थे।​

End of content

No more pages to load