Bollywood News


​जस्टिन बीबर​ ​'जूलैंडर 2'​ ​से जुड़े

​जस्टिन बीबर​ ​'जूलैंडर 2'​ ​से जुड़े
​गायक जस्टिन बीबर अभिनेता-फिल्मकार बेन स्टिलर की आगामी हास्य फिल्म ​'​जूलैंडर 2​'​ से जुड़ गए हैं। वेबसाइट ​'​वेराइटी डॉट कॉम​'​ के अनुसार, बीबर ने इस खबर की घोषणा अपने ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट कर की।​

​​ बेन और अभिनेता ओवेन विल्सन ने ​'​जूलैंडर 2​'​ की रिलीज डेट की घोषणा मार्च में पेरिस फैशन वीक में की। ​'​जूलैंडर 2​'​ 2001 की फिल्म ​'​जूलैंडर​'​ का सीक्वल है, जिसे बेन और जस्टिन थेरॉक्स ने लिखा।​​ बेन ही इसका निर्देशक करेंगे।​​

​​ ​'​जूलैंडर 2​'​ 16 फरवरी, 2016 में रिलीज होने की संभावना है।

End of content

No more pages to load