Bollywood News


​मॉडलिंग की ​शुरुआत में लोगों ने खूब उड़ाया था मजाक: ​केंडल

​मॉडलिंग की ​शुरुआत में लोगों ने खूब उड़ाया था मजाक: ​केंडल
​मॉडल केंडर जेनर ने बताया कि मॉडलिंग की शुरुआत में लोगों ने उनकी खूब खिल्ली उड़ाई। यही नहीं उनके साथ काम करने से भी इंकार कर दिया।​

​​ केंडल ने कहा, "आपको नहीं मालूम की मेरे मुंह पर कितनी बार दरवाजा बंद किया गया और कितने युवाओं ने मेरे साथ काम करने से इंकार किया व पीठ पीछे मेरा मजाक उड़ाया।"​

​​ वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, 19 वर्षीया केंडल ने उन्हें मौका देने के लिए डिजाइनर मार्क जैकोब्स, रिकाडरे टिस्की, कार्ल लैगरफेल्ड और 'लव' पत्रिका की संपादक कैटी ग्रैंड का शुक्रिया अदा किया।​

​​ केंडल ने कहा, "मैं मार्क जैकब्स, रिकाडरे टिस्की, कार्ल लैगरफेल्ड और कैटी ग्रैंड की शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने मुझ पर दांव लगाया और मुझे एक मौका दिया।"​

​​ मॉडलिंग में मुश्किल भरी शुरुआत के बावजूद केंडल इस क्षेत्र में आने के लिए दृढ़ रहीं। इसका श्रेय वह अपने माता-पिता क्रिस जेनर व ब्रुस जेनर को देती हैं।

End of content

No more pages to load