Bollywood News


​​मस्तमौला मम्मी​ ​​​बनना चाहती हैं ​ कोल ​

​​मस्तमौला मम्मी​ ​​​बनना चाहती हैं ​ कोल ​
​रिएलिटी टेलीविजन स्टार कोल कर्दाशियां को अपनी बहनों किम और कोर्टनी के बच्चों की आंटी होना पसंद है और उनको लगता है कि जैसा व्यवहार वह अपनी बहनों के बच्चों के साथ करती हैं, वह उनके अपने भावी परिवार को संभालने में मददगार होगा।​

किम और उनके पति केनी वेस्ट ने हाल ही में कोल को अपनी बेटी नॉर्थ की गॉडमदर बनाया है। कोल ने कहा, "हर कोई कहता है कि जब तुम्हारे बच्चे होंगे, तुम पागल हो जाओगी। मुझे नहीं पता आगे क्या होगा, लेकिन अभी तो मैं मस्तमौला आंटी हूं, तो आशा है कि मैं मस्तमौला मम्मी भी होऊंगी।"​​

​ वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक कोल को नहीं लगता कि वह अपनी बहनों किम या कोर्टनी जैसी मां होंगी। उन्होंने कहा, "मैं बच्चों के साथ मजे करना चाहती हूं, नादानियां करना चाहती हूं और खुद को गंभीर नहीं बनाना चाहती।" पहचान कौन: उप्स नाइटक्लब में एक महिला के साथ चिपके हुए थे ये फिल्म निर्माता

End of content

No more pages to load