Bollywood News


मां बनकर ज्यादा आकर्षक महसूस करती हैं केली

​गायिका केली रॉलैंड ने अपने पहले बच्चे के जन्म के बाद नौ किलोग्राम वजन कम किया है और अब ज्यादा आकर्षक लगने लगी हैं।​ केली और उनके पति टिम विदरस्पून ने अपने बच्चे का नाम टाइटन रखा है।​

​ केली ने बताया, "मां बनने के बाद से मैं खुद को और भी ज्यादा आकर्षक महसूस करती हूं।"​

​​ केली ने बताया कि मई महीने में शादी की वर्षगांठ से पहले वह और वजन कम करना चाहती हैं। उन्होंने कहा, "मुझे अपनी काया पसंद है, मैं जानती हूं कि मैं कैसी लगना चाहती हूं।"​

​​ वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, संगीत बैंड 'डेस्टिनीज चाइल्ड' की पूर्व सदस्य केली हमेशा से मां बनने की इच्छुक थीं, लेकिन एक बच्चे की मां बनने के बाद इस समय वह परिवार बढ़ाने की जल्दबाजी में नहीं हैं।​

​​ यह पूछे जाने पर कि क्या वह टाइटन के भाई-बहन की योजना बना रही हैं, उन्होंने पत्रिका 'इनटच' को बताया, "हां बिल्कुल, लेकिन कम से कम चार सालों के बाद।"

End of content

No more pages to load