Bollywood News


​बेहद सादगी के साथ शादी के बंधन में बंधना चाहते हैं ​पैटिंसन​ और ट्विग्स

​बेहद सादगी के साथ शादी के बंधन में बंधना चाहते हैं ​पैटिंसन​ और ट्विग्स
​​पैटिंसन और ​​ट्विग्स हालांकि बेहद सादगी से बिना धूम-धड़ाके वाली शादी करना चाहते हैं।​ एक सूत्र ने पत्रिका ग्रैजिया को बताया​, "वे जल्द से जल्द शादी कर लेना चाहती हैं।​

वह सादगी से रजिस्ट्रार के कार्यालय में शादी करना चाहती हैं, जिसके बाद पब में लंच और दोस्तों के साथ थोड़ी मस्ती होगी। वे अगस्त में विवाह कर सकते हैं।"​

​​ वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, 27 वर्षीया तहलिया को उनकी खास फैशन शैली के लिए जाना जाता है। कहा जा रहा है कि तहलिया अपनी शादी में पारंपरिक सफेद गाउन से हटकर परिधान चाहती हैं।​
​ एक सूत्र ने कहा, "तहलिया सफेद गाउन पहनकर शादी नहीं करना चाहतीं। वह कुछ अलग हटकर पहनना चाहती हैं।"

End of content

No more pages to load