गायिका माइली सायरस ने कैलिफोर्निया में 50 लाख डॉलर में अंगूर का एक बगीचा और खेत खरीदा है। वुडब्रिज ग्रुप के अनुसार, पूर्व में यह संपत्ति 40,37,000 डॉलर में खरीदी गई थी। वह 6,500 वर्ग फुट जमीन पर फैले अंगूर के बगीचे एवं खेत व सात बेडरूम को ढहाने वाली है।
वुडब्रिज ग्रुप ने वेबसाइट 'पेजसिक्स डॉट कॉम' को बताया, "हमने इसे साफ कर यहां 10,000 से 15,000 वर्ग फुट का भवन बनाने के इरादे से खरीदा है।" इस भवन में बाड़े, 10 खलिहान, एक मुर्गी बाड़ा और अंगूर की 550 बेले हैं।
22 वर्षीया माइली ने यह प्रॉपर्टी अपने सनशाइन गर्ल ट्रस्ट के जरिए खरीदी है। इस संपत्ति को खरीदने के बाद रियलिटी स्टार किम कर्दशियां और अभिनेत्री-गायिका जेनिफर लोपेज उनकी पड़ोसन बन जाएंगी।
किम और जेनिफर लोपेज की पड़ोसन बनने जा रहीं हैं माइली
Monday, May 11, 2015 20:30 IST


