Bollywood News


​​शादी के बाद जिंदगी के प्रति नजरिया हुआ सकारात्मक: क्लूनी

​​शादी के बाद जिंदगी के प्रति नजरिया हुआ सकारात्मक: क्लूनी
​अभिनेता जॉर्ज क्लूनी का कहना है कि उनकी पत्नी अमल की वजह से जिंदगी के प्रति उनका नजरिया बेहद सकारात्मक हो गया।​

​'​पीपुल मैगजीन​'​ के मुताबिक, 54 वर्षीय क्लूनी ने कहा है कि पत्नी के आने के बाद अपनी जिंदगी के प्रति उनके दृष्टिकोण में काफी बदलाव आ गया है।​

​​ उनकी पत्नी अमल (37) मानवाधिकार मामलों की पैरवी करती हैं। उन्होंने कहा​, "जितना मैं जानता हूं, भविष्य के लिए, निजी जिंदगी के लिए मेरी सोच बिल्कुल बदल गयी है। मैं हमेशा से दुनिया के लिए आशावादी रहा हूं। मैं निजी तौर पर अपने लिए पूरा आशावादी नहीं था, लेकिन अब मैं हूं।​"​

End of content

No more pages to load