Bollywood News


​आज भी जस्टिन का प्यार है सेलेना, मानते हैं अपना सोलमेट

​आज भी जस्टिन का प्यार है सेलेना, मानते हैं अपना सोलमेट
हॉलीवुड में क्यूट और खूबसूरत सेलेना गोम्ज़ और उनके कथित प्रेमी जस्टिन बीबर आए दिन किसी न किसी कारण से चर्चा में रहते हैं।हालाँकि दोनों के अलग-अलग डेटिंग की भी खबरें आती रहती हैं लेकिन फिर भी जहाँ एक का नाम आता है वहां दूसरे का नाम खुद ब-खुद आ ही जाता है।

फ़िलहाल तो जहाँ कान्स में सेलेना को देख जस्टिन के होश उड़ गए थे और वह उनकी ख़ूबसूरती की तारीफ़ किये बिना नहीं रह पाए थे एक बार फिर जस्टिन ने सेलेना के लिए बेहद खूबसूरत लाइन बोली है। जस्टिन ने सेलेना की तारीफ़ करते हुए कहा है कि सेलेना ही उनकी सोलमेट हैं। ​सूत्रों की माने तो जस्टिन बीबर सेलेना को अपना सोलमेट मानते हैं और उन्हें सेलेना से अलग होना बिलकुल भी अच्छा नहीं लगा था। उन्हें वह जिंदगी पसंद नहीं जिसमें सेलेना ना हो।" दोनों के बारे में खबरों पर नजर रखने वाले सूत्रों का कहना है कि भले ही जस्टिन बीबर के प्रेम संबंधों के चर्चे दूसरी अभिनेत्रियों के साथ होते रहते हो लेकिन वह प्रेम सेलेना से ही करते हैं और उन्हें अपना सोलमेट मानते हैं। ​

End of content

No more pages to load