Bollywood News


​​एक दूसरे के साथ जमकर सुर में सुर मिला रही हैं रीटा ओरा और मडोना ​

​​एक दूसरे के साथ जमकर सुर में सुर मिला रही हैं रीटा ओरा और मडोना ​
​गायिका रीटा ओरा और मैडोना ने न्यूयॉर्क में एक गुप्त संगीत वीडियो की साथ में शूटिंग की।​

​ वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, ओरा (24) शुक्रवार रात शूटिंग करने न्यूयॉर्क में मैडोना (56) के पास पहुंचीं। वे दोनों विविध समारोहों में एक-दूसरे से मिल चुकी हैं।​

​​ एक सूत्र ने समाचारपत्र 'द सन' को बताया, रीटा के लिए मैडोना के साथ एक वीडियो में काम करना एक अविश्वसनीय सफलता है।​

​​ कोचेला संगीत उत्सव में मंच पर रैपर ड्रेक को कथित तौर पर जबरन चुंबन देने के मामले में मैडोना की थू-थू हुई थी। उस समय रीटा ने ही मैडोना का बचाव किया। उन दोनों के बीच सौहाद्र्रपूर्ण रिश्ते की शुरुआत उस घटना के बाद ही हुई।​

​​ रीटा ने फोटो साझा करने की वेबसाइट इंस्टाग्राम पर मैडोना की एक तस्वीर भी पोस्ट की।

End of content

No more pages to load