Bollywood News


​अपनी शादी को लेकर बहुत उत्साहित है लेडी गागा

​अपनी शादी को लेकर बहुत उत्साहित है लेडी गागा
​पॉप स्टार लेडी गागा ने फैशन डिजाइनर विरा वांग से अपनी शादी का गाउन डिजाइन करने के लिए कहा है। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, एक सूत्र ने बताया कि 29 वर्षीया गागा अभिनेता टेलर किन्नी के साथ परिणय सूत्र में बंधने की तैयारी कर रही हैं।

उन्होंने वांग से अपने लिए खूबसूरत सा गाउन तैयार करने के लिए कहा है। पत्रिका 'लाइफ एंड स्टाइल' के अनुसार एक सूत्र ने कहा, "गागा को विरा पर भरोसा है कि वह बिल्कुल वैसा ही खूबसूरत गाउन तैयार कर सकती हैं, जिसका सपना वह देखती हैं।"

डिजाइनर विरा वांग इससे पहले कोल कर्दाशियां, एलिसिया कीज और मारिया कैरी जैसी हस्तियों के लिए गाउन तैयार कर चुकी हैं।​

​ गागा और किन्नी चार साल से रिश्ते में हैं, उन्होंने इस साल वेलेंटाइंस डे पर सगाई की थी। दोनों इस साल गर्मियों में गागा के मैलिबु (कैलिफोर्निया) वाले बंगले पर परिणय सूत्र में बंधने की योजना बना रहे हैं। समुद्र तट पर बने इस बंगले की कीमत 2.3 करोड़ डॉलर है।

End of content

No more pages to load