इंटरनेट पर अंतर्राष्ट्रीय फिल्म स्टार जैकी चेन के निधन की झूठी खबरें इस कदर उड़ीं कि उनका खंडन करने के लिए स्वयं जैकी को आगे आना पड़ा।
जैकी ने कहा, "मैं जब विमान से उतरा तो मैं दो खबरों से सकते में था। मैं सबसे पहले कहूंगा कि चिंता मत करिए! मैं जिदा हूं। दूसरी बात यह कि वीबो (माइक्रोब्लॉगिंग साइट) पर रेड पॉकेट्स के बारे में मेरे नाम का प्रयोग कर हो रही धोखाधड़ी पर यकीन मत करिए।"
जैकी पिछले सप्ताह आमिर खान की फिल्म 'पीके' के प्रीमियर के लिए चीन में थे। उन्होंने शनिवार को ट्विटर पर लिखा, "यह मेरा आधिकारिक फेसबुक पेज है। मेरा सिर्फ एक आधिकारिक वीबो पेज है। आप सभी को प्यार।"
वह इस वक्त 68वें कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव में व्यस्त हैं।
जैकी चेन ने कहा, अभी जिदा हूं
Tuesday, May 19, 2015 17:30 IST



