Bollywood News


​लोगों को लगता है कि स्टार्स बहुत आरामदायक जिंदगी जीते हैं: सेलेना

​लोगों को लगता है कि स्टार्स बहुत आरामदायक जिंदगी जीते हैं: सेलेना
​आज सेलेना गोम्ज़ एक सफल ​हॉलीवुड गायिका​ हैं जो अपने करियर समेत बीबर के साथ खबरों को लेकर भी खासी चर्चा में रहती हैं। लेकिन सेलेना ​का कहना है कि यह सफलता पाने के लिए उन्हें बहुत मेहनत करनी पड़ी।​

​सेलेना ने कहा,"हमें केवल एक जिंदगी मिली है और ये बहुत मूल्यवान है। यहां बहुत कुछ है जो हम कर सकते हैं और बहुत कुछ है जो हमें करना चाहिए। अगर आप अच्छे हैं, दूसरे लोगों के प्रति आपका रवैया उदार है और आप कड़ी मेहनत कर रहे हैं तो निश्चित रूप से आप अपने जीवन में वास्तिवक तौर पर कुछ अच्छा कर रहे हैं। मेरा मानना है कि यह बहुत ही संतोषजनक बात है​।"​​

​​​ फीमेल फर्स्ट की रिपोर्ट के अनुसार चार साल तक जस्टिन बीबर के करीब रहने के बाद गोमेज पिछले साल अक्तूबर में उनसे अलग हो गयी थीं। 22-वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि जिंदगी बहुत कठिन है लेकिन वह अब भी शीर्ष पर रहने के लिए संघषर्रत हैं।

End of content

No more pages to load