गायिका रीटा ओरा पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट के लिखे गीतों की कायल हैं। हाल ही में उन्होंने स्विफ्ट पर जमकर तारीफें बरसाई।
वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, ओरा ने वेबसाइट नॉइसी को बताया, "मुझे लगता है कि वह हमारी पीढ़ी की सबसे कमाल की गीतकार हैं। मैं सिर्फ यह कह नहीं रही, मैं सचमुच उनके संगीत की कायल हूं।"
रीटा का ऐसे समय स्विफ्ट की तारीफ करना जब वह उनके पूर्व प्रेमी स्कॉटिश डीजे कैल्विन हैरिस के साथ हैं, कुछ लोगों को हैरत में डाल रहा है।
रीटा का मानना है कि संगीत जगत की सभी महिलाओं को एक-दूसरे का साथ देना चाहिए। यहां तक कि उन्होंने अपनी साथी गायिकाओं की सार्वजनिक रूप से तारीफ करने को अभियान बना लिया है।
टेलर स्विफ्ट कमाल हैं: रीटा
Wednesday, May 20, 2015 21:30 IST


