Bollywood News


​जॉय के साथ डेटिंग कर रहीं हैं पेरिस?

​जॉय के साथ डेटिंग कर रहीं हैं पेरिस?
​मशहूर हस्ती पेरिस हिल्टन को 68वें कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव के दौरान करोड़पति जॉय फॉरनियर के साथ देखे जाने के बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध की अटकलें तेज हो गई हैं।​

​ सूत्रों का कहना है कि पेरिस और जॉय पिछले कुछ महीनों से कई मौकों पर एक-दूसरे के साथ देखे गए हैं। दोनों को कान्स फिल्मोत्सव में भी साथ पार्टी करते देखा गया। दोनों यहां कार्लटन होटल में ठहरे थे।​

​​ वहीं, पेरिस ने जॉय के साथ अपने संबंधों को लेकर बहुत कुछ नहीं कहा। वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, पेरिस से जब जॉय के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मुझे ब्रिटिश लड़के पसंद हैं। मुझे अपने कुत्तों की याद आती है। जब भी मैं अपने मित्रों के साथ आती थी, वे हमेशा हमारी मौज-मस्ती में बाधा डालते थे।"

End of content

No more pages to load