Bollywood News


​लव के लिए कुछ भी करेगा: जोएन ने पेरी के लिए छोड़ा बैंड?

​ब्रिटिश बैंड वन डायरेक्शन के सदस्य लियाम पायने ने बताया कि बैंड के उनके पूर्व साथी जाएन मलिक ने अपनी प्रेमिका पेरी एडवार्ड्स के कारण बैंड छोड़ा, क्योंकि वह उनके साथ ज्यादा समय गुजारना चाहते थे।​

​ वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, पायने ने एक रेडियो शो में कहा, "जााएन अपने परिवार और पेरी के साथ ज्यादा वक्त गुजारना चाहते थे।"​

​​ बैंड छोड़ते समय मलिक ने कहा था कि वह सामान्य जीवन जीने के लिए बैंड छोड़ रहे हैं। लेकिन उस दौरान एक थाई नाइट क्लब में एक अन्य महिला का हाथ पकड़े हुए उनकी एक तस्वीर आने के बाद ऐसी अफवाह सामने आई कि उन्होंने पेरी को धोखा दिया।

End of content

No more pages to load