पॉप स्टार लेडी गागा पालतु कुत्तों के लिए परिधान संग्रह लाने की तैयारी में हैं।
वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, 29 वर्षीय गागा ने अपने मंगेतर टेलर किन्नी और अपने पालतु कुत्ते एशिया के इंस्टाग्राम खाते के माध्यम से घोषणा की कि पालतु कुत्तों और उनके मालिकों के लिए कलात्मक और औपचारिक पोशाकें तैयार करेंगी, जिससे उनके बीच रिश्ता मजबूत होगा।
गागा ने लिखा, "मैं पालतु कुत्तों के लिए पोशाक तैयार करने पर विचार कर रही हूं। मेरी योजना पालतु कुत्तों और उनके मालिकों के बीच रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए उनके लिए कलात्मक और औपचारिक पोशाक संग्रह तैयार करना है।"
गागा ने इंस्टाग्राम पर एशिया की एक तस्वीर भी साझा की जिसमें वह एक सुंदर की पोशाक पहने हुए है। यह पोशाक एशिया को त्वचा और खाद्य पदार्थो की एलर्जी से बचाती है।
पालतु कुत्तों के लिए परिधान संग्रह शुरू करेंगी गागा
Saturday, May 30, 2015 20:30 IST


