सुपरमॉडल केट मॉस का कहना है कि उनकी लोकप्रियता टीवी स्टार केटी प्राइस और केरी कैटोना के समान है।
वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, दुनिया की सबसे ज्यादा मांग में रहने वाली और सबसे ज्यादा कमाई वाली मॉडलों में से एक होने के बावजूद केट खुद को एक सामान्य ब्रिटिश युवती मानती हैं, जिसने अपने पसंदीदा क्षेत्र को करियर के रूप में चुना और कामयाबी पाई, जैसे कैटोना और प्राइस ने किया।
केट का कहना है कि वह कभी भी घमंड नहीं कर सकतीं, क्योंकि वह लंदन के क्रॉयडॉन से हैं और यदि वह अपनी हैसियत से ऊपर दिखने की कोशिश करेंगी, तो कोई न कोई उन्हें नीचे ला पटकेगा।
केट से यह पूछे जाने पर कि क्या आपके स्तर की कोई हस्ती कोई और है, उनका जवाब था, "बहुत सारे हैं। केरी कैटोना और केटी प्राइस उनमें से हैं।"
खुद को केटी प्राइस से कम नही समझती केट मॉस
Saturday, May 30, 2015 21:30 IST


