Bollywood News


विमान दुर्घटना के शिकार हैरिसन ने उड़ाया विमान

​मार्च में अपने विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से घायल हुए अमेरिकी फिल्म अभिनेता हैरिसन फोर्ड ने उस दिन के बाद पहली बार विमान उड़ाया।​

​ 72 वर्षीय हैरिसन ने पांच मार्च को अपने दो सीट वाले विंटेज लड़ाकू विमान से उड़ान भरी थी। यह विमान तकनीकी खामी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में उन्हें सिर, टखने और पेडू में काफी चोटें आई थीं।​

​​ वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, 'इंडियाना जोन्स' फिल्म के अभिनेता हैरिसन ने अब यहां सैंटा मोनिका हवाईअड्डे पर पहली बार फोटो खिंचवाई।​ वह इस सप्ताह की शुरुआत में फिल्म निर्माता-निर्देशक स्टीवन स्पिलबर्ग के घर पर भी गए थे।​

​​ एक सूत्र ने पहले कहा था, "हैरिसन भले-चंगे दिखे और स्टीवन स्पिलबर्ग के घर गए। कई सप्ताह अस्पताल में गुजारने के बाद वह घर लौटने के लिए खुश दिखे। वह छोटे-छोटे काम कर रहे हैं और दोस्तों से मिल रहे हैं।"

End of content

No more pages to load