Bollywood News


ब्रिटेन में घर ढूंढ रही टेलर स्विफ्ट

ब्रिटेन में घर ढूंढ रही टेलर स्विफ्ट
पॉपस्टार टेलर स्विफ्ट दक्षिण पूर्व इंग्लैंड के बर्कशायर में 90 लाख पाउंड का बंगला खरीदना चाहती हैं। वेबसाइट 'मिरर डॉट कॉ डॉट यूके' के मुताबिक, स्विफ्ट ग्रामीण क्षेत्र में घर खरीदने की इच्छुक हैं। उनकी नजर लंदन में एक शानदार बंगले पर है, जिसमें जिम, स्पा, संगीत कक्ष और सिनेमा हॉल है। एक सूत्र के मुताबिक, "टेलर दुनिया भर में घूमती रहती हैं, लेकिन वह अपना ज्यादातर समय यूरोप में बिताती हैं, इसलिए उनके लिए यहां एक स्थाई आशियाना होना आवश्यक हो गया है।" सूत्र के मुताबिक, स्कॉटलैंड के डीजे केल्विन हैरिस के साथ डेटिंग शुरू करने के बाद स्विफ्ट ब्रिटेन में रहने की इच्छुक है ताकि वह हैरिस और अपने दूसरे दोस्तों के करीब रह सकें, जिनमें गायक एड शीरान भी शामिल हैं।

End of content

No more pages to load