Bollywood News


​मुझे लकड़ियों पर कारीगरी करना पसंद है: ​ एंड्रु गैरफिल्ड

हॉलीवुड अभिनेता​​ एंड्रु गैरफिल्ड की जिंदगी में जहां अभिनेत्री एम्मा स्टोन की हाल ही में वापसी हुई है, वहीं उनका कहना है कि वह पिता बनना चाहते हैं।​

वेबसाइट ​'​फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके​'​ के मुताबिक​, "99 होम्स' के अभिनेता को हाल में कुछ दिनों के अलगाव के बाद एम्मा का फिर साथ मिल गया है और उन्होंने यह स्वीकारा है कि वह भविष्य में अपना एक परिवार चाहेंगे।​"

​​ गैरफिल्ड ने टीवी शो ​'​एंटरटेनमेंट टुनाइट​'​ में कहा​, "मेरी पिता बनने की लालसा है। मैं कभी न कभी पिता जरूर बनना चाहूंगा।​"

​​ 31 वर्षीय गैरफिल्ड जब काम नहीं कर रहे होते तो वह लकड़ियों पर कारीगरी करना पसंद करते हैं।​ उन्होंने कहा​, "​​मुझे लकड़ियों पर कारीगरी करना पसंद है। मैं खुद लकड़ियों से चीजें बनाता हूं और यह मेरे परिवार के इतिहास से जुड़ा हुआ है।​"​

End of content

No more pages to load