हॉलीवुड अभिनेता एंड्रु गैरफिल्ड की जिंदगी में जहां अभिनेत्री एम्मा स्टोन की हाल ही में वापसी हुई है, वहीं उनका कहना है कि वह पिता बनना चाहते हैं।
वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, "99 होम्स' के अभिनेता को हाल में कुछ दिनों के अलगाव के बाद एम्मा का फिर साथ मिल गया है और उन्होंने यह स्वीकारा है कि वह भविष्य में अपना एक परिवार चाहेंगे।"
गैरफिल्ड ने टीवी शो 'एंटरटेनमेंट टुनाइट' में कहा, "मेरी पिता बनने की लालसा है। मैं कभी न कभी पिता जरूर बनना चाहूंगा।"
31 वर्षीय गैरफिल्ड जब काम नहीं कर रहे होते तो वह लकड़ियों पर कारीगरी करना पसंद करते हैं। उन्होंने कहा, "मुझे लकड़ियों पर कारीगरी करना पसंद है। मैं खुद लकड़ियों से चीजें बनाता हूं और यह मेरे परिवार के इतिहास से जुड़ा हुआ है।"
मुझे लकड़ियों पर कारीगरी करना पसंद है: एंड्रु गैरफिल्ड
Thursday, June 04, 2015 23:30 IST


