Bollywood News


बच्चे का पारंपरिक नाम रखना चाहती हैं किम

रियलिटी टीवी स्टार किम करदाशियां वेस्ट और रैपर केनी वेस्ट अपने होने वाले बच्चे का कोई पारंपरिक नाम रखना चाहते हैं।

वेबसाइट 'फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, किम और केनी पहले से एक दो साल की बेटी नॉर्थ के माता-पिता हैं और जल्द ही दोनों दूसरे बच्चे के माता-पिता बनने वाले हैं।

सूत्रों का कहना है कि इस बार दोनों बच्चे का नाम साउथ, ईस्ट या ईस्टन रख सकते हैं। उनकी पहली संतान का नाम नॉर्थ है। एक सूत्र ने मनोरंजन समाचार वेबसाइट 'टीएमजेड' को बताया कि किम और केनी ने पहली संतान का नाम नॉर्थ इसलिए चुना था, क्योंकि यह चारों दिशाओं में शक्ति का सूचक है, जो नक्शे में हमेशा ऊपर की तरफ इशारा करता है।

हालांकि सूत्र का यह भी कहना है कि किम-केनी अपने दूसरे बच्चे का कोई पारंपरिक नाम रखना चाहते हैं, जिसमें उनके परिवार के किसी सदस्य का नाम शामिल हो, जैसे किम के मरहूम पिता रॉबर्ट या केनी की मरहूम मां डोंडा के नाम का अंश।

End of content

No more pages to load