Bollywood News


आजकल ​करोड़पति के साथ डेट पर हैं पेरिस हिल्टन

आजकल ​करोड़पति के साथ डेट पर हैं पेरिस हिल्टन
​मशहूर सामाजिक हस्ती पेरिस हिल्टन के बारे में खबर है कि इन दिनों वह एक करोड़पति व्यवसायी को डेट कर रही हैं​।

​ पेरिस को स्पेनिश आइलैंड फॉरमेंटेरा के पास एक यात्री जहाज में थॉमस ग्रॉस नाम के व्यवसायी के साथ रोमांस करते देखा गया, जो 20 करोड़ डॉलर संपत्ति का मालिक है​।

​​ वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' की रिपोर्ट के अनुसार, यह नया जोड़ा करीब एक महीने से एक-दूसरे को डेट कर रहा है और दोनों साथ में बहुत खुश हैं​।

​​ सूत्र ने बताया, "दोनों की मुलाकात कान्स अंतराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हुई थी और वहीं उनके रिश्ते की शुरुआत हुई थी​।​"​

​​ सूत्र ने आगे बताया, "पेरिस बेहद रोमांचित हैं कि उन्हें अपने लिए उपयुक्त साथी मिल गया है, जो काफी विनम्र स्वभाव का है​।​ पेरिस को थॉमस का साथ बेहद पंसद है और दोनों साथ में काफी मजे कर रहे हैं​।​

End of content

No more pages to load