Bollywood News


​अपनी शादी में साधारण लिबाज़ पहनेंगी लेडी गागा

​अपनी शादी में साधारण लिबाज़ पहनेंगी लेडी गागा
​अपने जुदा फैशन अंदाज के लिए मशहूर पॉप स्टार लेडी गागा अपनी शादी में सादा और सुंदर परिधान पहनेंगी​। वह अपने अभिनेता मंगेतर टेलर किन्नी संग मिलकर शादी को एक 'पारंपरिक विवाह' बनाने की योजना बना रही हैं​।

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, गागा यह साबित करने के लिए कि वह अपने इस खास दिन को लेकर बहुत संजीदा हैं और शादी को बहुत सादगी से करने की सोच रही हैं​।

'हीट' पत्रिका ने एक सूत्र के हवाले से कहा, "वह शादी के फैसले को बहुत गंभीरता से ले रही हैं​।​ वह टेलर के साथ गागा नहीं, बल्कि अपने असली नाम स्टेफनी के साथ शादी करेंगी​।"

सूत्र ने कहा, "स्टेफनी, गागा की तुलना में कम चर्चित नाम है​। उन्होंने शादी का परिधान तैयार करने के काम पर अपनी फैशन टीम 'हॉस ऑफ गागा' को लगा दिया है, लेकिन यह परिधान बहुत सादा और सुंदर है​।"​

​गागा और टेलर ने इस साल वैलेंटाइन-डे पर सगाई कर ली. वे गर्मियों के अंत में परिणय सूत्र में बंध सकते हैं​।

End of content

No more pages to load