Bollywood News


हेयरकेयर ब्रांड का प्रचार करेंगी सेलेना

हेयरकेयर ब्रांड का प्रचार करेंगी सेलेना
पॉपस्टार सेलेना गोमेज को हेयरकेयर ब्रांड पैंटीन ने अपना नया ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है। पैंटीन सेलेना को ब्रांड के प्रचार के लिए हर साल 30 लाख डॉलर का भुगतान करेगी।

वेबसाइट 'एसशोबिज डॉट कॉम के अनुसार' ब्रांड ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर सेलेना को नया ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की।

इंस्टाग्राम पर सेलेना की फोटो के साथ लिखा था, "बहादुर और खूबसूरत महिला के साथ काम करने को लेकर हम गौरवान्वित हैं।"

उधर, सेलेना ने भी इंस्टाग्राम पर अपनी खूाबसूरत जुल्फों को लहराते हुए एक फोटो साझा की और लिखा, "पैंटीन के साथ अपने करार की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।"

सेलेना ने बताया कि वह हमेशा से पैंटीन की प्रशंसक रही हैं।

उन्होंने एक बयान में कहा, "मुझे पैंटीन का इस्तेमाल हमेशा से पसंद है। इस ब्रांड का एंबेसडर बनना सपने के सच होने जैसा है।"

End of content

No more pages to load