Bollywood News


खुद को साबित करना चाहते हैं जाएन

संगीत बैंड 'वन डायरेक्शन' से अलग हो चुके गायक जाएन मलिक अपना एकल संगीत करियर शुरू करने के लिए उतावले हैं, ताकि खुद को सबित कर सकें।

उनकी योजना हालांकि सर्वश्रेष्ठ संगीत बैंड की सूची में खुद को शामिल करने की नहीं है।

वेबसाइट 'हॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम' के अनुसार एक सूत्र ने बताया, "जायन अपना एकल करियर शुरू करना चाहते हैं, ताकि वह अपनी इच्छा के अनुरूप काम कर सकें और खुद पर विश्व का सर्वश्रेष्ठ बैंड होने का दबाव महसूस न करें। जायन 'वन डायरेक्शन' में वापस नहीं लौटेंगे और उनकी प्रतिभा पर शक करने वालों की नजरों में खुद को साबित करने के बाद ही वह दम लेंगे।"

जाएन के ट्विटर खाते में कथित रूप से 'वन डायरेक्शन' से जुड़ाव का लिंक देखे जाने के बाद उनके बारे में ऐसी अफवाहें सुनने को मिल रही हैं कि वह बैंड में वापस शामिल होने की योजना बना रहे हैं, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है।

End of content

No more pages to load