अमेरिकी अभिनेत्री-गायिका लिंडसे लोहान गायिका मैडोना और उनके बिंदास स्टाइल की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं। यह पूछे जाने पर कि आप किसकी स्टाइल की मुरीद हैं? लिंडसे ने कहा, "मैडोना की, क्योंकि वह मैडोना हैं। वह निडर हैं।"
वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, जब सवाल अपने परिधानों का हो, तो लिंडसे (28) को अलग-अलग लुक अपनाना अच्छा लगता है। उनका कहना है कि उनका स्टाइल रोज बदलता है और यह उनके मूड पर निर्भर करता है।
उन्होंने कहा, "मेरा स्टाइल रोजमर्रा के जीवन से बनता है। मुझे नए लुक आजमाना पसंद है। मैं अपनी अलमारी से अलग-अलग परिधान चुनती हूं, उन्हें पहनती हूं और देखती हूं कि वे कैसे लग रहे हैं। इन दिनों मुझे मिनी और झालर वाली ड्रेस रास आ रही हैं।"
लिंडसे ने कहा, "फैशन आपको आत्म अभिव्यक्ति और जिंदगी को जिंदादिल बनाने की आजादी देता है। फैशन आपको आत्मविश्वास देता है। हर लड़की में वह होना चाहिए। आप जब तक स्वयं में अच्छा महसूस कर रहे हैं, इससे फर्क नहीं पड़ता कि आपने डिजाइनर परिधान पहना है या सामान्य परिधान।"
लिंडसे को पसंद मैडोना का बिंदास स्टाइल
Monday, June 22, 2015 20:30 IST


