Bollywood News


बेटे को जन्म देंगी किम कर्दशियां

बेटे को जन्म देंगी किम कर्दशियां
वेबसाइट 'ऐसशोबिज डॉट कॉम' के अनुसार, किम ने रविवार को तस्वीरें साझा करने वाली वेबसाइट इंस्टाग्राम पर अपने पति केनी वेस्ट की एक फोटो पोस्ट की, जिसमें वह बेटी नॉर्थ वेस्ट के साथ दिख रहे हैं।

इस तस्वीर के साथ एक संदेश पोस्ट किया गया, जिसमें लिखा है, "हम जब आपके (केनी) साथ यात्रा पर हों, तो ये वो बेशकीमती पल होते हैं, जिनके लिए मैं जीती हूं। आप नॉर्थ के बहुत अच्छे पिता हैं और हमारे आने वाले बेटे के भी सर्वश्रेष्ठ पिता होंगे।"

दोस्त द्वारा बच्चे के लिंग का खुलासा करने के बाद किम ने हालांकि इस माह की शुरुआत में लड़का होने की खबरों का खंडन किया था।

End of content

No more pages to load